आंखों की गर्मी कैसे निकाले?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:32

आंखों को साफ रखें: गर्मी में आंखे लाल होती है और आंखों से पानी आता है तो आंखों की अच्छे से सफाई करें। आंखों को दिन में 4-5 बाद ठंडे पानी से वॉश करें। आंखों को साफ करने क लिए साफ रूमाल का इस्तेमाल करें।

आंखों को ठंडा रखें: गर्मी में आंखों से गर्मी निकलती है और पानी ज्यादा आता है तो आंखों को कूल रखने के लिए आंखों पर खीरे का इस्तेमाल करें। आंखों पर दिन में एक बार खीरा काटकर रखें इससे आंखों को ठंडक पहुंचेगी।

आंखें लाल हैं तो ठंडे या गर्म पानी से सिकाई करें: गर्मी में अगर आंखें लाल हो गई हैं तो आंखों की लाली दूर करने के लिए ठंडे पानी में कपड़ा भीगोंकर उसे आंखों पर रखें। आप चाहें तो गर्म पानी में कपड़ा भीगोकर भी आंखों की सिकाई कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल से करें आंखों को कूल: आंखों में जलन है या फिर आंखों से पानी ज्यादा आता है तो चार चम्मच एलोवेरा का जूस ठंडे पानी में मिलाएं और कॉटन की मदद से आंखों पर लगाए। एलोवेरा जेल से आंखों की सिकाई करने से आंखों को आराम मिलेगा।

गुलाब जल का करें इस्तेमाल: आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए और आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बेस्ट है। गुलाब जल आंखों की जलन को दूर करता है और आंखों को ठंडा रखता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info